फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूटे वोटरों का नाम जोड़ने को चलेगा अभियान

Fri, 14 Oct 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम तेज किया जाएगा। इसको लेकर डीएम सीबी सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न संगठनों के साथ अलग-अलग बैठक की। 22 व 23 अक्तूबर को विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़वाने में सभी से अहम भूमिका निभाने की अपील की।
विज्ञापन



डीएम ने शुक्रवार को किसान संगठन के पदाधिकारियों, श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों और ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में नागरिकों को मतदान का अधिकार काफी बड़ा अधिकार  है, जिसके लिए जरूरी है कि पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम जरूर  दर्ज करायें। इस राष्ट्रीय कार्य में किसान संगठनों से जुड़े पदाधिकारी भी  विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रमों  का अपने स्तर से नागरिकों में प्रचार-प्रसार कर पात्रों का नाम मतदाता सूची  में जरूर शामिल करायें। उन्होंने संगठनों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों को अवगत कराते हुए  लोकतांत्रित व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए उनसे सहयोग की  अपील की।

बताया कि मतदात पुनरीक्षण कार्य अभियान की विशेष तिथि 22 व 23 अक्टूबर को  जिले के बचे हुए पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने के लिए पुरजोर  कोशिश करेगा। डीएम ने कहा कि मनरेगा मजदूरों का नाम भी वोटर लिस्ट में जोड़ा जाए। बैठक में एडीएम रामचंद्र, डिप्टी डायरेक्टर कृषि जगदीश कुमार, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार, किसान नेता चंद्रभूषण  पांडेय, लालजी तिवारी, शिव प्रकाश देव पांडेय, उप श्रमायुक्त पिपरी, श्रम प्रवर्तन  अधिकारी यूयस पांडेय, दिनकर कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें