फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर बढ़ा रेडिमेड कपड़े का कारोबार, बाजार में भीड़

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में साड़ी की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। करवा चौथ के बाद अब दीपावली पर नए डिजाइन के कपड़ों की मांग बढ़ी है। पुरुष ब्रांडेड कंपनियों की शर्ट, महिलाओं को पार्टी में जाने लायक साड़ियां तो युवतियों में नए डिजाइन के आकर्षक लहंगा की मांग हैं। ग्राहकों की मांग के अनुरूप व्यवसायी कपड़े मंगाने में जुटे हैं। व्यापारियों को दीपावली पर कारोबार चमकने की उम्मीद है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के रेडिमेड कपड़े के व्यवसायी विनोद कुमार जालान ने बताया कि करवा चौथ के बाद दीपावली को देखते हुए कपड़ों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। साड़ी की दुकानों से अधिकांश महिलाएं पार्टी में जाने लायक साड़ियां ले रही हैं। लड़कियों को लहंगा चुनरी मन भा रहा है। अनुज केडिया और विकास मित्तल का कहना है कि दीपावली के बाद शादी विवाह का लगन शुरू हो रहा है। ऐसे में लोग कपड़े खरीदना शुरू कर दिए हैं। अभी अधिकतर ग्राहक दीपावली पर्व के लिए कपड़ा खरीदने के लिए आ रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चों के लिए नए डिजाइन के परिधान बाजार में उपलब्ध हैं। रतन चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में करवा चौथ व्रत महिलाएं विधि विधान से करती हैं। करवा चौथ के लिए महिलाओं ने मंगलवार को नई साड़ियां खरीदीं। बाजार में भीड़ बढ़ने से पहले की तुलना में व्यवसाय बढ़ा है। रेडीमेड कपड़े की बिक्री ज्यादा हो रही है। व्यवसायियों का कहना है कि करवा चौथ और दीपावली पर रेडिमेड कपड़े के व्यवसाय से आमदनी अच्छी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें