फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दिसंबर में पूरा करना था भवन, अप्रैल में भी अधूरा देख भड़के विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक डाॅ. अनिल कुमार मौर्य ने सोमवार को जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय उभ्भा का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय निर्माण में देरी पर कड़ी नाराजगी जताई। मौके पर ही समाज कल्याण विभाग के मंत्री से वार्ता कर शीघ्र विद्यालय संचालन की मांग की।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में उभ्भा कांड के बाद पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने विद्यालय निर्माण की घोषणा की थी। इसके भवन का कार्य पूरा कर कार्यदाई संस्था को दिसंबर 2024 में ही हस्तांतरित करना था। वर्ष 2025-26 से विद्यालय में पठन-पाठन शुरू किया जाना था, लेकिन भवन अब तक अधूरा है।
निरीक्षण पर पहुंचे विधायक ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। कार्यदाई संस्था के अधिकारियों से इस पर जवाब तलब किया। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के मंत्री असीम अरुण से टेलीफोन से वार्ता कर विद्यालय को जुलाई से ही संचालित कराने के लिए अनुरोध किया।
विज्ञापन

मंत्री ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही बैठक बुलाकर विद्यालय का निर्माण पूर्ण कराने व संचालन का प्रयास किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें