फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: साहिबजादों की वीरता समाज के लिए प्रेरणा स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन/दुद्धी/महुली। वीर बाल दिवस पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम हुए। गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन कर वीर साहिबजादों को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि साहिबजादों की वीरता समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। चोपन के गुरुद्वारा इंटर काॅलेज में हुए कार्यक्रम में शिक्षक सतीश चंद उपाध्याय ने कहा कि सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह के वीर पुत्र जोरावर सिंह व फतेह सिंह की शहादत को आज भी इतिहास की सबसे बड़ी शहादत माना जाता है। छोटे साहिबजादों का स्मरण आते ही सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। अध्यक्षता सरदार प्रेम सिंह ने की। दुद्धी के शिवाला मंदिर स्थित गुरुद्वारे में भाजपा दुद्धी मंडल की ओर से कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी ने की। कीर्तन के बाद अरदास की गई। समापन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। वक्ता सुरेंद्र अग्रहरि, चेयरमैन कमलेश मोहन, श्रवण सिंह गोंड ने गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों को याद किया। इस अवसर पर भोलानाथ आढ़ती, राजेंद्र आढ़ती, डॉ. शंभूशरण सिंह, रामजनम गुप्ता रहे। महुली में भाजपा विंढमगंज मंडल की ओर से राजा बरियार शाह मैदान में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेंद्र अग्रहरि ने कहा कि जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों को बलिदान कर दिया। उनकी वीरता समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। वीरेंद्र चौधरी, राकेश गुप्ता, अयोध्या गुप्ता, पंकज गोस्वामी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राहगीरों को दिया चाय-बिस्किट
सोनभद्र। वीर बाल दिवस पर बृहस्पतिवार को बढ़ौली चौक के समीप सिख संगत एवं गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा ने स्टॉल लगाकर राहगीरों को चाय-बिस्किट दिया। कार्यक्रम में अजीत सिंह भंडारी, पृथ्वीपाल सिंह गिल, सुरेंद्र सिंह भंडारी, त्रिलोक सिंह, विष्णु सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें