फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: श्रीराम-सीता का हुआ विवाह, श्रद्धालुओं ने बरसाए फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर के आरटीएस क्लब मैदान में रामचरितमानस नवाह्न पाठ के तीसरे दिन मानस पंडाल में श्रीराम जानकी का विवाह उत्सव मनाया गया। लेत चढ़ावत खैचत गाढै। काहू न लखा देख सब ठाढे।। तेहि छन राम मध्य धनु तोरा। भरे भुवन धुनि घोर कठोरा... इसी दोहे के साथ शिव का धनुष भंग हुआ। माता जानकी और प्रभु श्रीराम ने एक-दूसरे के गले में माला डाल दी। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। श्रद्धालुओं ने फूल बरसाए। प्रसाद के रूप में शृंगार सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन

आचार्य सूर्य लाल मिश्र की देखरेख में राम विवाह की आकर्षक झांकी सजाई गई। लक्ष्मण-परशुराम संवाद और फिर अयोध्या से जनकपुरी के लिए बरात के प्रस्थान, स्वागत सहित अन्य प्रसंगों के संगीतमय वाचन से श्रद्धालु आनंदित हो गए। राजा जनक के रूप में विनय अग्रवाल और उनकी पत्नी ने सुनैना के रूप में श्रीराम के पांव पखार कर कन्यादान की रस्म को निभाया। राजा दशरथ के रूप में सत्यपाल जैन ने बरातियों का सत्कार किया। इससे पूर्व बुधवार की रात प्रवचन में कथा व्यास नीरज ने राम जन्म की कथा का वर्णन किया। कहा कि नारद मुनि ने भगवान को श्राप दिया था। उसी श्राप के कारण भगवान का अवतार रावण के वध के लिए हुआ। उन्होंने कहा कि रामजी के जन्म का कारण मनु और सतरूपा की तपस्या थी। इस अवसर पर समिति के महामंत्री सुशील पाठक, अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, इंद्रदेव सिंह, कृष्ण मुरारी गुप्ता, रवि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें