फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कनहर नदी मेंे डूबे युवक का 16 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के जोरकहू पिकनिक स्पॉट के पास कनहर नदी में डूबे युवक का शव 18 घंटे बाद बरामद हुआ। वह शनिवार को परिजनों के साथ पिकनिक मनाने यहां पहुंचा था। नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गया। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन

जाबर गांव निवासी आदर्श कुमार (27) शनिवार को दोपहर अपने परिवार और कुछ परिचितों के साथ जोरकहू में पिकनिक मनाने गया था। वहां अपराह्न करीब 2 बजे कनहर नदी में नहाने के लिए उतरा, लेकिन देखते ही देखते वह गहरे पानी में चला गया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, वह डूबने लगा। लोगों ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग भी लगाई, लेकिन तब तक आदर्श लापता हो चुका था।
पुलिस की मौजूदगी में युवक आदर्श को खोजने में जुट गए। नाकाम रहने पर पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से कोई सफलता नहीं मिली। रविवार की सुबह नदी में शव उतराया दिखा, जिसे बाहर निकाल लिया गया। थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने शव कोक दुद्धी पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक आदर्श इलाहाबाद में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। होली की छुट्टियों में वह घर आया था और परिवार के साथ पिकनिक मनाने जोरकहू गया था। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें