फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ननिहाल आए युवक का पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्राम सभा पिंडारी के टोला छिपाड़ाड गोला चोरवा पहाड़ी में बृहस्पतिवार को सुनील गोंड (28) का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। वह एक दिन पहले ही पिंडारी स्थित अपने ननिहाल में आया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव निवासी सुनील गोंड (28) बुधवार को पिता के साथ बीजपुर के पिंडारी गांव स्थित ननिहाल आया था। बेटे को छोड़कर पिता वापस चले गए। बुधवार की रात वह खाना खाकर सोने चला गया। सुबह उसे बिस्तर पर न पाकर परिजनों ने तलाश शुरू की।
घर से कुछ दूरी पर जंगल में पलाश के पेड़ पर उसका शव फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बीजपुर एसओ नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें