फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घर के बाहर पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के वार्ड तीन में शनिवार की सुबह सफाई कर्मचारी विक्की (22) का शव घर के पास स्थित नीम के पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। रात में पारिवारिक मसलों पर विवाद हुआ था। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर तीन का रहने वाला शंभू शनिवार की सुबह बाहर निकला तो देखा कि पड़ोसी विक्की (22) का शव नीम के पेड़ पर नायलान की रस्सी के फंदे से लटक रहा है। उसने इसकी जानकारी उसके परिवार के लोगों को दी। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों और पास-पड़ोस के लोगों से पूछताछ। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विक्की नगर पंचायत में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत था। रात में विक्की का घर के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके चलते रात में देर तक परिवार में तनाव की भी स्थिति बनी रही, लेकिन विक्की इस तरह का कदम उठा लेगा इसका अंदेशा किसी को नहीं था। प्रभारी निरीक्षक पिपरी सत्येंद्र राय के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें