फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरसोती नर्सरी के पास शुक्रवार की रात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सुरेंद्र सोनी (28) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र के हिरवाह गांव निवासी सुरेंद्र सोनी शुक्रवार की रात में बीजपुर थाना क्षेत्र के नेमना गांव में अपनी ससुराल आ रहा था। ससुराल आते समय रास्ते में वह वाहन की चपेट में आ गया। सड़क दुर्घटना में घायल सुरेंद्र को राहगीरों ने धन्वंतरी अस्पताल एनटीपीसी रिहंद नगर ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त सुरेंद्र सोनी हेलमेट नहीं पहना था। उपनिरीक्षक दुनिया सिंह ने बताया कि सुरेंद्र के पिता कमला प्रसाद सोनी की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।
-
पत्नी की विदाई कराने जा रहा था ससुराल
बैढ़न थाना क्षेत्र के हिरवाह गांव निवासी सुरेंद्र की शादी इसी साल नेमना गांव में हुई थी। वह शुक्रवार की रात में अपनी ससुराल पत्नी की विदाई कराने के लिए जा रहा था। ससुराल पहुंचने पहले ही उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते पर उसके परिवार के साथ ही ससुराल में भी कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें