फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: युवक का फंदे से लटका शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलियरी गांव में रविवार की रात घर से सौ मीटर दूर पेड़ पर नीरज गोंड (18) का शव फंदे से लटकता मिला। कुछ देर पहले ही मां ने उसे नशे की हालत में बाइक चलाने से मना करते हुए डांट लगाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन

बलियरी गांव निवासी नीरज गोंड अपने पिता हरिशंकर के साथ 15 दिन पहले हैदराबाद गया था। वह शनिवार को ही घर लौटा था। परिजनों के मुताबिक रविवार रात करीब 11 बजे उसने शराब का सेवन किया। इसके बाद मां से बाइक की चाबी मांगी। मां ने नशे की स्थिति को देखते हुए बाइक देने से मना कर दिया और उसे डांट लगाई। इससे युवक नाराज होकर घर से चला गया। काफी देर तक नीरज घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।कुछ देर बाद उसका शव करीब सौ मीटर दूर आम के पेड़ पर गमछे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें