फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: संभव दिवस में सभी 22 मामले निपटाए

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद कार्यालय में संभव दिवस पर जन सुनवाई करते अवर अ​भियंता राजकुमार। स्
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के सभी निकायों में सोमवार को संभव दिवस पर जनसुनवाई की गई। निकायों में कुल आई 22 शिकायतों का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सोनभद्र कार्यालय में अवर अभियंता राजकुमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। यहां कुल तीन मामले आए। सभी मामलों को निस्तारण के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। इसी तरह नगर पंचायत घोरावल में दो, नगर पंचायत चुर्क में दो, नगर पंचायत चोपन में पांच, नगर पंचायत पिपरी में पांच, नगर पंचायत दुद्धी में दो, नगर पंचायत डाला बाजार में एक, नगर पंचायत अनपरा में दो मामले आए। इनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश संबंधित मामले ज्यादा रहे। सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। वहीं नगर पंचायत ओबरा और रेणुकूट में एक भी मामला नहीं आया। अवर अभियंता राज कुमार राज ने बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर सभासद एवं नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें