फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घर से 100 मीटर दूर फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा थाना क्षेत्र के जोगिनी गांव में सोमवार की सुबह विकास बिंद (20) का शव उसके घर से महज 100 मीटर दूर आम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। आठ महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

जोगिनी निवासी विकास बिंद (20) की शादी गत मई माह में पन्नूगंज थाना क्षेत्र के चंद्रपुरवा गांव में हुई थी। वह पत्नी के साथ खेत वाले मकान पर रहता था। वहां उसके पिता, दादा-दादी भी रह रहे थे। बड़ा भाई बाहर रहता है।
वहीं चाचा का परिवार गांव वाले मकान में रहता है। दादा रामधारी के मुताबिक सोमवार की भोर में चार बजे के करीब उसने अपने पत्नी से कहा कि वह शौच करने के लिए बाहर जा रहा है। देर तक नहीं लौटा तो परिवार वाले समझे आस-पास कहीं गया होगा।
विज्ञापन

पशुओं के लिए चारे का प्रबंध करते समय घर के उत्तर में लगभग 100 मीटर दूरी पर स्थित आम के पेड़ पर नजर गई तो वहां विकास का शव लटकता देखा। दादा रामधारी का कहना था कि विकास ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह बात वह भी नहीं समझ पा रहे हैं।
परिवार में किसी तरह के तनाव की स्थिति नहीं थी। पति-पत्नी के बीच भी ऐसी कोई बात नहीं हुई थी जिससे खुदकुशी जैसा कदम उठाया जा सके। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें