फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पोल्ट्री फाॅर्म युवक का शव मिला, गले पर थे निशान

विज्ञापन
घोरावल क्षेत्र के मृतक - विकेश की फाइल फोटो। स्त्रोत परिजन  
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल। क्षेत्र के तेनुहार गांव में पोल्ट्री फाॅर्म में काम कर रहे एक युवक का शव पाया गया। उसके गले पर निशान पाया गया है। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन हत्या का शव जता रहे हैं।
विज्ञापन

घोरावल क्षेत्र के तेनुआ गांव का रहने वाला विकेश पटेल (32) कोतवाली क्षेत्र के तेनुहार गांव स्थित पोल्ट्री फाॅर्म में काम करता था। अपने परिवार और पत्नी को छोड़कर वह पिछले एक साल से पोल्ट्री फाॅर्म के पास स्थित एक मकान में रह रहा था।
वहां एक महिला से उसके संबंध की भी चर्चा है। उसकी पत्नी पन्नूगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया स्थित मायके में रह रही थी। मंगलवार की शाम को घोरावल पुलिस को सूचना मिली कि विमलेश ने फंदा लगा लिया है। मौके पर पुलिस पहुंची तो उसका शव जमीन पर पड़ा था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसके गले में कसने का निशान थे। पिता ने घोरावल कोतवाली में तहरीर दी है। उसकी पत्नी, ससुराल वाले भी पहुंच गए। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें