फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पिता ने 20 रुपये नहीं दिए तो टावर पर चढ़ गया युवक

विज्ञापन
अनपरा में ट्रांसमिशन लाइन के टाॅवर पर चढ़ा युवक। संवाद
विज्ञापन
अनपरा। नगर पंचायत अनपरा में सोमवार की रात पिता ने 20 रुपये नहीं दिए तो एक युवक ट्रांसमिशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। सूचना पाकर पुलिस, सीआईएसएफ के जवान और परियोजना के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे समझाते रहे लेकिन वह नहीं उतरा। करीब 24 घंटे बाद युवक के नीचे उतरने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अनपरा नगर के वार्ड नंबर 12 के लाल टावर निवासी शंकरलाल अनपरा परियोजना में मजदूरी करते हैं। सोमवार की रात उनके बेटे अर्जुन ने उनसे 40 रुपये मांगे। पिता ने 20 रुपये दिया और कहा कि बाकी कल सुबह ले लेना। इससे नाराज अर्जुन घर के बगल में अनपरा तापीय परियोजना से निकली 400 केवीए की ट्रांसमिशन लाइन के टाॅवर पर चढ़ गया। वह रात भर टाॅवर पर ही रहा। मंगलवार को सुबह दोस्तों ने उसे समझाया और खाना भी दिया लेकिन अर्जुन नीचे नहीं उतरा।
सुबह पुलिस पहुंची तो युवक टाॅवर के सबसे ऊपरी हिस्से पर चढ़ गया। घटना की जानकारी पुलिस ने परियोजना के सीजीएम को दी, तो उस टाॅवर की लाइन बंद कर दी गई। सीआईएसएफ के जवानों और पुलिस ने युवक को उतारने का काफी प्रयास किया मगर वह नीचे न आने की जिद पर अड़ा रहा। शाम को पुलिस और रेस्क्यू की टीम वहां से चली गई। देर शाम युवक नीचे उतरा और जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद ट्रांसमिशन लाइन चालू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें