सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुआर गांव के बढ़ौना टोला निवासी युवक की मौत हो गई। उसका शव घर में बड़ेर के सहारे केबिल के तार से बने फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
बढ़ौना टोला निवासी रामचंद्र (30) कंडाकोट पहाड़ी के पास खेत पर घर बनाकर रहता था। करीब छह माह पहले वह गुजरात कमाने के लिए गया था। वहां से दस दिन पूर्व ही वह घर आया था। बुधवार की रात भोजन करने के बाद वह एक कमरे में अपने दो बच्चों व पत्नी के साथ सोने चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे पत्नी की नींद खुली तो युवक बड़ेर में बिजली के केबल तार के सहारे लटक रहा था। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी इकठ्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन रामचंद्र को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।