रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ टोला पाटी गांव में विवाहिता की जंगल में पेड़ के सहारे फंदे से लटकती लाश मिली। शव की पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन
पहाड़ टोला निवासी किस्मतिया (22) की शादी दो वर्ष पूर्व बच्चा खरवार के साथ हुई थी। बुधवार की देर शाम जंगल की ओर गए लोगों ने उसका शव फंदे पर लटकता देखा। सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। उसकी पहचान के बाद सूचना परिजनों को दी। बृहस्पतिवार को किस्मतिया के पिता भगवान दास व अन्य परिजन पिपरी थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पिपरी एसओ सत्येंद्र राय ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।