फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: स्वर्ण अयस्क वाली खदानों की नीलामी प्रक्रिया में आएगी तेजी

विज्ञापन
सिंगरौली में सोना खदानों की नीलामी के लिए आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी।स्रोत स्वयं
विज्ञापन
शक्तिनगर। यूपी व एमपी बॉर्डर पर खनिजों का भंडार मिलने व नीलामी प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में हो रहे कार्यों से दोनों प्रदेशों के सीमावर्ती क्षेत्रों के रहवासियों में प्रसन्नता है। यूपी के सीमावर्ती क्षेत्र में सोना खदानों की नीलामी प्रक्रिया की डीएम सिंगरौली (मप्र) ने समीक्षा की। मातहतों को तेजी लाने का निर्देश दिया। यह स्वर्ण अयस्क के ब्लॉक सिंगरौली के चितरंगी और दूधमनिया में स्थित हैं।
विज्ञापन


खनिज ब्लॉकों की नीलामी के संबंध में डीएम गौरव बैनल की अध्यक्षता में आयोजित प्री ऑक्शन कमेटी की बैठक में आने वाले नए खनिज ब्लॉकों की नीलामी की तैयारियों पर चर्चा हुई। इस दौरान मुख्य रूप से जिन तीन महत्वपूर्ण ब्लॉकों के प्रस्तावों का बारीकी से परीक्षण किया गया वह सुलखान खुर्द, बूढ़ाडोल, मटिहानी जम्हिलवा, बरगर, बरहवा, बगैया गौरहवा क्षेत्र में स्थित हैं। आक्शन कमेटी की ओर से इन ब्लॉकों के तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं की जांच के बाद परीक्षण रिपोर्ट बैठक में प्रस्तुत किया गया। सिंगरौली की खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि अब इन प्रस्तावों को अंतिम स्वीकृति और आगामी कार्रवाई के लिए मप्र के संचालक प्रशासन व खनिकर्म को प्रेषित किया जाएगा। बैठक के दौरान खनिज, वन और राजस्व विभाग के बीच समन्वय स्थापित करने का भी प्रयास किया गया।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी चितरंगी देवेंद्र द्विवेदी, एसडीओ फॉरेस्ट नरेंद्र त्रिपाठी, अधीक्षक भू-अभिलेख मानसिंह मौर्य, ईई पीडब्ल्यूडी तेजस्विनी, सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील आदि मौजूद रहे। इससे पहले मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र यूपी के जुगैल में लौह अयस्क भंडार की पुष्टि व आगे की प्रक्रिया अपनाने की जानकारी सार्वजनिक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें