रॉबर्ट्सगंज गैस एजेंसी में गैस सिलेडर बुकिंग कराते लोग। संवाद
सोनभद्र। रसोई गैस के लिए इंतजार बढ़ने के साथ ही उपभोक्ताओं की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। शनिवार को गैस की खेप न पहुंचने से उपभोक्ता एजेंसी के चक्कर लगाते रहे। इस दौरान केवाईसी और बुकिंग के लिए एजेंसी दफ्तर में भीड़ लगी रही। गैस सिलिंडर लेकर उपभोक्ता डिलीवरी का समय जानने के लिए परेशान दिखे।
एजेंसी संचालकों का दावा है कि बुकिंग के आधार पर ग्राहकों को सिलिंडर दिए जा रहे हैं। रॉबर्ट्सगंज नगर में तमाम ऐसे उपभोक्ता हैं, जो दूसरों से यहां नौकरी या रोजगार के सिलसिले में रहते हैं।
अस्थाई निवास हाेने के कारण उनकी ओर से अब तक कनेक्शन नहीं लिया गया है। पूर्व में रसोई गैस आसानी से उपलब्ध हो जाने के कारण भी उन्हें इसकी जरूरत नहीं पड़ी।
अब गैस की किल्लत ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार को गैस एजेंसी पर पहुंचे उपभोक्ताओं में कई ऐसे रहे जो नए कनेक्शन और वैकल्पिक रूप से सिलिंडर पाने के लिए पूछताछ करते रहे। हालांकि एजेंसी संचालकों की ओर से बिना बुकिंग सिलिंडर देने से मना कर दिया गया। संवाद