फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज लोगों ने बिजली दफ्तर में जड़ा ताला

Fri, 05 Aug 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में बिजली विभाग के मुख्य गेट पर ताला बंद कर नारेबाजी करते लोग। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गोरारी गांव में शुक्रवार को बिजली के करेंट की चपेट में आने से अविनाश केशरी (16) झुलस गया। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग कार्यालय पहुंच कर नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने विभाग के मेन गेट में ताला जड़ दिया। 

दोपहर करीब एक बजे बिजली के झूल रहे तार में दौड़ रहे करेंट की चपेट में आने से अविनाश केशरी पुत्र राजकुमार केशरी झुलस गया। घरवाले किशोर को जिला अस्पताल ले आए। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने अविनाश को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं घटना से नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग के दफ्तर पहुंच कर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व में कई बार बिजली कर्मियों को तार दुरुस्त करने के लिए मांगपत्र दिया गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। सप्ताह भर पूर्व भी करंट की चपेट में आने से एक किशोरी समेत दो लोग झुलस गए थे। ग्रामीणों का आक्रोश देख बिजली कर्मियों के हाथ-पांव फूलने लगे और उन्होंने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। 
विज्ञापन


हालांकि कुछ कर्मचारियों ने ग्रामीणों को समझा, बुझाकर शांत कराया। घंटे भर बाद ग्रामीणों ने तत्काल तारों को टाइट करने की बात कहते हुए वापस चले गए। इस संबंध में बिजली विभाग के एक्सईएन उमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि अविलंब तारों को ठीक करा दिया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर, बब्बू मिश्रा, रवि साहनी, शंकर यादव, संजय दूबे, गोपी, राजकुमार केशरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें