दुद्धी भाउराव देवरस राजकीय पीजी कॉलेज में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते एसडीएम रमेश कुमार और सी?
- फोटो : SONBHADRA
दुद्धी। स्थानीय कस्बा स्थित भाऊराव देवरस राजकीय पीजी कालेज दुद्धी में मतगणना स्थल व मतपेटिकाओं को रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाने के लिए प्रशासनिक टीम ने जायजा लिया। दोपहर पौने एक बजे पहुंचेउपजिलाधिकारी रमेश कुमार व सीओ राम आशीष यादव ने कॉलेज के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया।
मतगणना के लिए सुरक्षा की दृष्टि से बनवाए जाने वाले बैरिकेड्स लगवाने व टेबल आदि को रखे जाने की एक रूपरेखा तय किया। बीडीओ अनिल कुमार वर्मा को निर्देश दिए। कॉलेज की चारों तरफ सुरक्षा की दृष्टि से जायजा लिया । अधीनस्थों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यों को समय से कर लें। जिससे ऐन वक्त पर कोई परेशानी न हो। मतगणना के दौरान यहां शुद्धजल की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए।