फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिग्रहण के विरुद्ध चलेगा अभियान

Mon, 04 May 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी की सोमवार को राबर्ट्सगंज स्थित सिंचाई डाक बंगला पर मासिक बैठक हुई। इसमें भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरुद्ध जिले भर में अभियान चलाए जाने और 12 मई को ब्लाक मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष विजय सिंह गोंड़ ने कहा कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश भारत के किसानों के लिए अभिशाप है। इस अध्यादेश में बिना किसानों से पूछे उनकी जमीन सरकार ले सकती है

और इसकी कीमत अब पहले की अपेक्षा पूंजीपतियों को कम देना पड़ेगा। क्योंकि इसमें पांच वर्षों की सीमा भी समाप्त कर दिया गया है।

 उन्होंने कहा कि जो अध्यादेश जारी हुआ है, वह किसानों की जमीन से बेदखल करने की एक बड़ी साजिश है। इसका कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से विरोध करेगी।

इसके लिए जिले भर में अभियान चलाया जाएगा और 12 मई को ब्लाक मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन के माध्यम से विरोध जताया जाएगा।

सेराज हुसैन, हरि प्रकाश शुक्ल, गोपाल स्वरूप पाठक, एचएन सिंह, राजेंद्र लाल श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता विजय सिंह गोंड़ और संचालन अनिल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अश्वनी त्रिपाठी, इश्तियाक अंसारी, राजबली पांडेय, गप्पू जायसवाल, राजेंद्र भारती, हाफिज, शरीफ, धीरज  आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें