फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा पर निकली प्रभात फेरी, दिया संदेश

Mon, 04 May 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर अनुयायियों ने सोमवार को राबर्ट्सगंज में शांति संदेश प्रभात फेरी निकाली और बौद्ध के विचारों को अपनाने का संदेश लोगों को दिया।
विज्ञापन


प्रभात फेरी राबर्ट्सगंज के विभिन्न हिस्सों से होकर स्वामी विवेकानंद हाल में पहुंची, जहां गोष्ठी की गई। उधर जिले भर में गोष्ठियों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित बुद्ध जयंती को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक परमेश्वर दयाल ने कहा कि दुनिया मेें सुख समृद्धि एवं शांति का रास्ता भगवान बुद्ध के धम्म से ही संभव है।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए सुमंत सिंह मौर्य ने कहा कि तथागत बुद्ध का था पैगाम, मानव, मानव एक समान। कहा कि भगवान बुद्ध का धम्म तार्किक धम्म है, वैज्ञानिक धर्म है,

जो मान लेने की इजाजत तब देता है जब किसी बात को बुद्धि और विवेक की कसौटी कसने के पश्चात खरा उतारता है।

इस मौके पर डा. भागीरथी सिंह मौर्य ने लक्ष्मी नारायण पटेल, वृजबिहारी मौर्य, शशिकांत वर्मा, तेज प्रताप मौर्य, चंद्रेश मौर्य, डा. संतोष गौतम, शिव शंकर राव, पंकज कुशवाहा मौजूद रहे। संचालन डा. ओपी मौर्य ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें