चतुर्थ मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 का आयोजन अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में किया जाएगा। शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में सोनभद्र मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन की बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।
संघ के उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र मिश्र ने बताया कि प्रतियोगिता को भव्य बनाने के लिए तैयारियां समय से पूरी की जाएंगी। कार्यकारिणी सदस्य अरुण शर्मा और सतीश चंद यादव ने बताया कि प्रतियोगिता शुरू होने से दो दिन पहले खिलाड़ियों की एंट्री बंद कर दी जाएगी। प्रतिभागियों के लिए लंच और किट की व्यवस्था भी की जाएगी। अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में अधिक उम्र के विशेष खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का उद्देश्य वरिष्ठ खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उनकी प्रतिभा को मंच उपलब्ध कराना है। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष दिनेश सिंह और उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र मिश्र ने की। सचिव संजय सिंह (एशियन एवं वर्ल्ड एथलीट) ने उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताया।