हिण्डाल्को में गुरुवार से वैल्यूज मार्च और मंथ का शुभारंभ हुआ। इसमें कंपनी के कर्मचारियों को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।
आदित्य बिड़ला समूह ने पांच मूल्यों इंटीग्रिटी, कमिटमेंट, पैशन, सीमलेसनेस व स्पीड के 11 वर्ष पूर्ण होने पर वैल्यू मार्च का और मंथ का आयोजन किया। संस्थान के मुखिया एसएन जाजू, वित्त एवं वाणिज्य प्रमुख दुलीचंद काबरा, रिडक्शन प्लांट हेड डॉ. जगपाल सिंह, हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ. अनिल जैन, मानव संसाधन प्रमुख सतीश आनंद की अगुवाई में पांचों मूल्यों की झंडियां हाथों में लेकर नारा लगाते हुए प्रशासनिक भवन से चलकर अल्युमिना प्लांट तक मार्च निकाला।
जाजू ने कहा कि समूह द्वारा प्रतिस्थापित पांचों मूल्यों का केवल हमारे कार्यक्षेत्र में ही नही अपितु सामाजिक जीवन में भी बहुत महत्व है। सतीश आनंद ने कहा कि हमें अपने मूल्यों का अनुसरण स्वयं तो करना ही है साथ ही सभी में वैल्यूज के प्रति पूरी निष्ठा जगानी होगी।