फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तिलौली गांव में नष्ट कराई गई बरामद थाई मांगूर मछली

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित नवीन सब्जी मंडी के पास से बरामद हुई 20 क्विंटल प्रतिबंधित थाई मांगूर मछलियों को तिलौली गांव में नष्ट कराया गया। बृहस्पतिवार की रात में नायब तहसीलदार एवं क्षेत्रीय लेखपाल की देखरेख में तिलौली गांव के श्मशान की भूमि पर सात फीट गड्ढा खोदवाकर मछलियों को नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में उप निदेशक मत्स्य आरके श्रीवास्तव ने बताया कि मंडी सचिव की सूचना पर विभाग की टीम ने एक ट्रक से प्रतिबंधित 20 क्विंटल थाई मांगूर मछली को बरामद किया था। ट्रक चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह मछलियां झारखंड के रांची से मिर्जापुर की तरफ जा रही थी। उप निदेशक मत्स्य ने बताया कि सेहत पर हानिकारक दुष्प्रभाव डालने के चलते शासन की तरफ से थाई मांगुर मछली के पालन, बिक्री व परिवहन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस प्रजाति की मछली का सेवन करने से गंभीर बीमारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें