फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी संगठनों का फूंका पुुतला

Tue, 11 Jul 2017 10:18 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
पाकिस्तान का पुतला फूंकते विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता। - फोटो : sonbhadra
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के विरोध में मंगलवार को वैश्य समाज एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला चौक पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान सरकार एवं आतंकी संगठनों का पुतला फूंका। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने कहा कि अब केेंद्र सरकार पाकिस्तान और आतंकवादियों को सबक सिखाए। इस दौरान राजेश केशरी, दीपक केशरी, आनंद जायसवाल, बच्चा अग्रहरि, शिवलोचन केशरी मौजूद रहे। उधर ओबरा में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने मंगलवार की दोपहर सुभाष तिराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका। आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी। इस दौरान विशाल गुप्ता, नरसिंह त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष सीबी राय, विशंभर सिंह, बजरंग दल संयोजक विजय विश्वकर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन


वहीं, राबर्ट्सगंज में मेन चौक पर राष्ट्रीय एकता मंच के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने आतंकवाद का पुतला फूंका और अनंतनाग में शिवभक्तों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की। पूर्व सैनिक एखलाक हुसैन ने इस हमले को कायराना हरकत बताया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने हमले में मारे गए शिव भक्तों को श्रद्घांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान जीसी पटेल, केवल कुशवाहा, धर्मेंद्र यादव, हवलदार, वंशीलाल गुप्ता, पुरूषोत्तम जालान, चंदन केशरी, राजेश अग्रवाल मौजूद रहे।

रेणुकूट :  अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बस पर हुए हमले के विरोध में मंगलवार को नगर के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला और पाकिस्तान का झंडा फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया प्रदर्शन किया। मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष शेख जलालुद्दीन ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों की बस पर किया गया हमला पाकिस्तान की कायराना हरकत है। इस दौरान अल्ताफ खां, नसीम खां, अजीम खां, शेख गुल मोहम्मद, मौजूद रहे।
विज्ञापन


अनपरा: सुबह दस बजे के करीब रेणुसागर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पाक पीएम नवाज शरीफ का पुतला फूंका। विहिप के जिला मंत्री जितेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी उपेंद्र कुशवाहा, बजरंग दल के अंशुमन पांडेय ने पाक की हरकत की निंदा की। शक्तिनगर में बजरंग दल जिला इकाई के आह्वान पर मंगलवार शाम वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर पाकिस्तान का पुतला जलाकर नारेबाजी की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग दल के जिला संयोजक हेंमत मिश्रा ने किया। इस दौरान पीडी पांडेय उर्फ नागा बाबा, भाजपा के वेद प्रकाश मिश्रा, बृजेश सिंह तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें