फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल के बेटे ने दी पिता को मुखाग्नि, रो पड़े लोग

विज्ञापन
जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घटिहटा के मृतक रमेश सिंह को मुखाग्नि देता पुत्र हर्ष। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोठानी घटिहटा निवासी रमेश सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को हुआ। सोन नदी पर गांव के पास बने घाट पर शव को दस वर्षीय पुत्र हर्ष सिंह ने मुखाग्नि दी। इस करुणा भरे दृश्य को देखकर लोगों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन

रमेश सिंह (45) दुबई में रहकर रोजगार करते थे। वहां 13 मई को उनकी मौत हो गई। परिजनों ने विदेश मंत्रालय से शव भारत मंगवाने की गुहार लगाई। विदेश मंत्रालय की पहल के बाद मंगलवार को शव हवाई जहाज से लखनऊ लाया गया। वहां से परिजन शव लेकर मंगलवार की देर रात गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। पत्नी अरुणा, पिता कृष्णबली सिंह और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पांच वर्षीय छोटा पुत्र विकास पिता को चिरनिद्रा में लीन देख सकते में था। वह बार-बार पिता को जगाने की कोशिश कर रहा था। बुधवार की सुबह गांव के पास सोन नदी के तट पर शव का अंतिम संस्कार हुआ। बड़े पुत्र हर्ष सिंह ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें