फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: टेंपो चालकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क मार्ग पर संचालित टेंपो चालकों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। यातायात पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए पूर्व की तरह ही उनका टेंपो स्टैंड रामलीला मैदान में बहाल करने की मांग की। डीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

टेंपो चालकों का कहना था कि पहले उनकी टेंपो पहले चुर्क से रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान तक चलती थी, जिससे वे आसानी से अपने परिवार का भरण-पोषण कर लेते थे। पुलिस ने रामलीला मैदान से हटाकर मंडी समिति गेट के पास टेंपो स्टैंड बना दिया। इस कारण उनकी आमदनी में भारी गिरावट आई है।
उन्हें आगे नहीं जाने दिया जाता, जबकि ई-रिक्शा चालक पूरे नगर में जहां-तहां वाहन दौड़ा रहे हैं। जाम की असली वजह भी वह हैं, मगर उनके प्रति जिम्मेदारों का रवैया उदासीन है। कहा कि नए टेंपो स्टैंड से सवारी न मिलने के कारण परिवार का गुजारा मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

कमाई कम होने से बच्चों की स्कूल फीस जमा करने में कठिनाई हो रही है। ई-रिक्शा चालक निर्धारित रूट की अनदेखी कर हाईवे पर 20-25 किमी तक अवैध रूप से यात्रियों को ले जा रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
पूर्व में ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित रूट पर ही सीमित रहने का निर्देश दिया गया था, लेकिन इसका कहीं पालन नहीं हो रहा। ज्ञापन सौंपने वालों में विनोद सिंह, संतोष कुमार, एकेश, पिंटू यादव, टिंकू, श्याम सुंदर आदि टेंपो चालक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें