फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra : सड़क पर जा रहा था ट्रेलर, अचानक धू - धू कर जलने लगा, चालक ने कूदकर बचाई जान,तीन किलोमीटर तक कतार

Thu, 05 Dec 2024 12:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सड़क किनारे चल रहे ट्रेलर में अचानक लगी आग से क्षेत्र में दहशत फैल गई। तीन किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतार लग गई। ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई और आग बुझाने के प्रयास में जुट गया लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका बाद में सूचना पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने आग पर काबू पाया। रेणुकूट-अंबिकापुर मार्ग पर संवरा पुल के पास हादसा हुआ।
विज्ञापन
सड़क पर धू - धू कर जलता ट्रेलर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेणुकूट-अंबिकापुर मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह अचानक एक ट्रेलर में शार्ट सर्किट से आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा संवरा पुल के पास हुआ। ट्रेलर छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा था। आग लगने के बाद चालक साबिर खान ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेलर को रोककर अपनी जान बचाई। एनटीपीसी विंध्यनगर प्लांट से रायगढ़ (छत्तीसगढ़) जा रहे ट्रेलर में सुबह अचानक आग लग गई। चालक ने सिलेंडर का उपयोग कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई। आग के बढ़ने पर चालक को ट्रेलर से कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी। कुछ ही समय में ट्रेलर धू-धूकर जलने लगा और उसके टायर फटने लगे।

विज्ञापन


आग लगने के कारण मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जिससे दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर बभनी पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय और उप निरीक्षक शशिकांत सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच सकी। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर पास की नदी से पंपिंग सेट का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया। अगर पास में नदी नहीं होती तो आग बुझाना मुश्किल हो जाता। ग्रामीणों के सहयोग से लगभग एक घंटे के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया और यातायात बहाल किया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन


लोग बनाते रहे वीडियो, पुलिस ने किया नियंत्रित
घटना स्थल पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। जलते ट्रेलर और फटते टायरों के बावजूद लोग वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। पुलिस को लोगों को ट्रेलर से दूर रखने में मशक्कत करनी पड़ी।आग बुझाने में ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने विशेष भूमिका निभाई। सतीष कुमार, राजेश कुमार, कल्लू खां, भोला, शेरु, और कांस्टेबल अजय कुमार के प्रयासों से आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें