फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 48 घंटे में 2.8 डिग्री गिरा पारा, बदलेगा मौसम आंधी के साथ बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, इससे दिन के ताप में हल्की राहत मिली है। हालांकि न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात पहले के मुकाबले अधिक उमस भरी और गर्म हो गई है। मौसम विभाग की तरफ से आंधी और बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं मंगलवार को रेणुकूट में बूंदाबादी भी हुई।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके पहले सोमवार को अधिकतम 43.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम पारा 25.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि रविवार को अधिकतम 43.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम पारा 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह लगातार दो दिनों में अधिकतम पारा में गिरावट और न्यूनतम तापमान में 2.0 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। दिन में तेज धूप से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन रात में उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बदलते मौसम के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर भी बढ़ने लगा है। वहीं ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रविशंकर सिंह एवं तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिवमंगल सिंह ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सोनभद्र में आगामी तीन से चार दिनों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण क्षेत्र के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज सतही हवाएं सामान्य से अधिक गति से चल सकती हैं। साथ ही तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने की संभावना है, इससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से कुछ राहत मिल सकती है। अचानक मौसम परिवर्तन के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें