सोनभद्र। सोनांचल के मौसम में बुधवार को बदलाव देखा गया। तेज धूप और उमस से बीच दोपहर बाद राहत की बारिश हुई। बारिश होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। इससे लोगों को उमस से राहत मिली है।
मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम पारा 32.8 और न्यूनतम पारा 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके मुकाबले मंगलवार को अधिकतम पारा 34.2 और न्यूनतम पारा 26.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
बारिश होने से उमस से थोड़ी राहत मिली। केकराही, करमा ब्लॉक में कई दिनों के बाद झमाझम बरसात से किसानों के चेहरे खिल उठे। वर्षा न होने से किसान की धान की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई थी।
धान के खेत में बड़ी दरारें पड़ने लगे थे। बुधवार दोपहर के बाद अचानक गरज चमक के साथ बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे।