बभनी लैंपस पर खाद वितरण के दौरान तैनात पुलिस कर्मी।
बभनी। खाद के लिए परेशान किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को बभनी और चैनपुर लैंपस पर पुलिस की मौजूदगी में खाद बांटी गई। वहीं, चपकी लैंपस पर किसानों की भारी भीड़ की वजह से खाद का वितरण नहीं हो सका।
बभनी ब्लॉक में संचालित लैंपसों पर बुधवार को सुबह से ही किसानों की भीड़ लग गई। बभनी और चैनपुर में भीड़ को देखते हुए पुलिस ने अपनी निगरानी में खाद का वितरण कराया। वहीं, चपकी लैंपस पर अधिक भीड़ जुटने के कारण खाद का वितरण नहीं हो सका। इस पर किसान हंगामा करने लगे। पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। एडीसीओ अजय कुमार और एडीओ कोआपरेटिव संतेश कुमार ने बताया कि यहां 22 अगस्त को खाद वितरित की जाएगी। बताया कि सक्रिय लेन-देन करने वाले किसानों को ही खाद दी जाएगी। साथ ही कम से कम एक एकड़ कृषि भूमि होनी चाहिए। संवाद