फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ेर में दुपट्टा के सहारे लटकता मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरिया गांव में शनिवार को एक किशोरी का शव घर के अंदर बड़ेर में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। घटना के समय परिवार के अन्य लोग काम में लगे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सेमरिया गांव निवासी रामनरेश ने बताया कि शनिवार की सुबह परिवार के लोग जंगल में लकड़ी लेने गए थे। करीब दस बजे वापस लौटे तो बहन अनीता (16) को आवाज लगाई। काफी देर तक कोई उत्तर न मिलने पर जब वह अंदर आए तो बड़ेर में दुपट्टे के सहारे उसका शव लटक रहा था। शोर-गुल सुनकर पास-पड़ोस के लोग जुट गए। घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने परिजनों से घटना की जानकारी की। उन्होंने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के कारणों की पड़ताल जारी है। किशोरी ने किन कारणों से फांसी लगाई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें