सोनभद्र जिले की घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इस बारे में गुरुवार को घोरावल कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। पिता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री बुधवार को रात खेत गई थी। उसी दौरान एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके अलावा उसने धमकी दी कि अगर किसी से बताया तो जान से मार देगा। घोरावल एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।