फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मालगाड़ी के डिब्बे से झुलसकर नीचे गिरा युवक, खेलते समय हाईटेंशन से हुआ दर्दनाक हादसा; रोते हुए पहुंची मां

Sun, 09 Nov 2025 02:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से किशोर बुरी तरह झुलस गया। उसकी हालत गंभीर हो गई थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और उसकी मां माैके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
घायल को अस्पताल लेकर जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sonbhadra News: ओबरा के डाला रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब मालगाड़ी पर खेल रहे एक किशोर की जान खतरे में पड़ गई। हाई टेंशन करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे किशोर की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


गजराज नगर निवासी 17 वर्षीय अभिषेक पुत्र पूजा अपने छोटे भाई मनीष (12) और कुछ अन्य बच्चों के साथ खड़ी मालगाड़ी के खाली डिब्बों पर चढ़कर खेल रहा था। इस दौरान अभिषेक जैसे ही ऊपर चढ़ा, वह अचानक ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया।

करंट लगने से अभिषेक बुरी तरह झुलस गया और खाली बोगी के भीतर जा गिरा। उसके भाई मनीष व अन्य बच्चों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन तभी ट्रेन चल पड़ी। डर के मारे सभी बच्चे वहां से भागकर घर पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन


घबराई मां पूजा तत्काल ओबरा डैम रेलवे स्टेशन पहुंचीं, जहां घायल अभिषेक दर्द से तड़प रहा था। बच्चे की चीख सुनकर रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत उसे बोगी से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजवाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें