फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मछली पकड़ते समय बंधी में डूबा किशोर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र के सरईगाढ़ गांव में बंधी में रविवार को मछली पकड़ने गया एक किशोर डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सरईगाढ़ ग्राम पंचायत के नकटुआ टोला निवासी रामदुलारे खरवार का बेटा रवि किशन (12) रविवार की शाम गांव के बाहर स्थित बंधी की ओर घूमने गया था। जहां वो कुछ अन्य लड़कों के साथ मिलकर बंधी में मछली मारने लगा। मछली मारते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथियों ने शोर मचाना शुरू किया। जब तक लोग पहुंचते तब तक वह डूब चुका था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि किशोर मछली पकड़ने निकला था। जहां वो बंधी में डूब गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें