थाना क्षेत्र के भलुही गांव में रविवार की सुबह एक महिला का शव फंदे से लटकता मिला। महिला अपने बेटी और दामाद के घर पर थी। उसने किन परिस्थितियों में फंदा लगाया, इसका पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के भलुही गांव में रविवार की सुबह मंतोरा देवी (60) पत्नी स्व. रामनाथ निवासी बलियरी का शव अपनी बेटी-दामाद के घर से थोड़ी दूरी पर पलाश के पेड़ से साड़ी के सहारे लटकता मिला। रविवार की सुबह आम बीनने गए गांव के लोगों ने मंतोरा देवी का शव लटकते देख परिजनों को सूचना दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस भी जांच में जुट गई है। परिजनों के मुताबिक महिला 21 मई को दामाद रामदेव के भाई रामसिंह की शादी में गई हुई थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।