पानी टंकी से थोड़ी दूरी पर ही एक पुलिया में बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हुए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को आनन-फानन कोन सीएचसी पहुंचाया। वहां कृष्णा चेरो को मृत घोषित कर दिया गया।
अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोन एसओ संजीव सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। कृष्णा के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।