फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शिकार के लिए बिछाए गए तार के करंट से किशोर की मौत, एक माह में तीसरी घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगली पशुओं के शिकार के लिए बिछाए गए तार के करंट से कुलडोमरी गांव में किशोर की मौत हो गई। जंगली सुअर के शिकार के लिए खेत में तार बिछाया गया था, जिसे 11 हजार की लाइन से जोड़ा गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। एक माह में यह तीसरी घटना है।
विज्ञापन

कुलडोमरी गांव के खोड़िया टोला निवासी 17 वर्षीय पुत्र बब्बन सिंह घर से दवा लेने के लिए बिरनबहरा के लिए निकला था। जल्दी पहुंचने के लिए बब्बन ने खेत का रास्ता पकड़ लिया। खेत में बिछाए गए तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से बब्बन की मौत हो गई।
साथ जा रहे दोस्तों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। घटनास्थल पर पहुंचकर घरवालों ने बिजली निगम के कर्मचारियों से बात कर लाइन बंद कराया, तब किशोर के शव को बाहर निकाला गया। घटना के बाद मां फूलमति का रो-रोकर बुरा हाल है। फूलमति के पति लाल साह और बड़े बेटे की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। बब्बन सबसे छोटा था।
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
खेत में बिछाए गए तार की चपेट में आने से मौत की एक माह में यह तीसरी घटना है। इससे पहले हाथीनाला थाना क्षेत्र के गड़दरवा गांव के पास दुद्धी के मनबसा गांव निवासी दिनेश की लाश मिली थी। कई दिनों से लापता दिनेश के बारे में छानबीन की गई तो पता चला कि जंगल में पशुओं के शिकार के लिए बिछाए गए तार की चपेट में आने से उसकी मौत हुई थी। शिकारियों ने शव को आठ किमी दूर फेंक दिया था। जनवरी में ही ओबरा कोतवाली क्षेत्र ग्राम पंचायत बैरपुर के टोला सुखरा निवासी बीरशाह खरवार (42) की भी करंट से मौत हुई थी। घर से सात सौ मीटर दूर जंगल में उसका शव मिला था। इससे करीब दो माह पूर्व जुगैल थाना क्षेत्र में घर के पीछे जंगल में लकड़ी लेने गई 45 वर्षीय महिला की शिकारियों के तार के करंट से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें