अनपरा। थानाक्षेत्र के कुलडोमरी गांव में मंगलवार को बाउली में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
कुलडोमरी गांव के टोला खजुरा निवासी संदीप कुमार पुत्र रामलल्लन 15 वर्ष मंगलवार की दोपहर नहाने के लिए घर से कुछ दूरी पर बाउली में नहाने गया था। देर शाम तक घर ना लौटने पर उसकी मां उसे ढूंढने निकली। बाउली के पास जाकर देखा तो पानी में संदीप का शव उतरा रहा था। घटना की सूचना संदीप के पिता रामलल्लन व उसके भाई को दी गई। रामलल्लन ने घटना के संबंध में तहरीर दी है।