ओबरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनारी के टोला धनबहवा में रविवार की दोपहर में तेज गरज तड़क के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव निवासी हरिप्रसाद का पुत्र संतोष कुमार (14) अपराह्न करीब ढाई बजे अपने घर के बगल में बांस के पेड़ के नीचे खड़ा था। इसी बीच अचानक तेज आंधी व गरज तड़क के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान वह बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पनारी ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव को दी। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही। मृतक कक्षा नौवीं का छात्र था।