फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तालाब में डूबने से किशोर, दो बालकों की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा/शक्तिनगर। तालाब में नहाते समय, मछली मारने के दाैरान एक किशोर और दो बालकों की माैत हो गई। ये घटनाएं ओबरा, और मध्य प्रदेश के सिंगराैली में हुईं।
विज्ञापन


ओबरा: रेणुकापार के ग्राम पंचायत परसोई में तालाब में नहाने के दौरान एक किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार को उसका शव मिला।

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लालता खरवार (14) नहाने के दौरान पैर फिसलने की वजह से गहरे पानी में चला गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

शक्तिनगर : मप्र के सिंगरौली जिले में मछली पकड़ने के लिए तालाब में उतरे तीन बालक डूबने लगे। दो को बचा लिया गया। जबकि एक डूब गया। उसका शव चार घंटे बाद मिला। घटना विंध्यनगर थाना क्षेत्र की जयंत पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जैतपुर निवासी रवि साकेत, रोहित साकेत एवं अंशु साकेत पानी के बहाव के कारण डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने रवि एवं रोहित साकेत को बचा लिया मगर अंशु को नहीं बचा पाए। मशक्कत के बाद अंशु का शव शाम चार बजे मिला। बालक की उम्र सात साल बताई गई।
विज्ञापन


शक्तिनगर : सीमा से लगे मप्र के सिंगरौली में तालाब में डूबने से बालक की मौत हो गई। शव शुक्रवार सुबह तालाब में मिला। घटना बरगवां थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम की है। पचौर निवासी रमेश विश्वकर्मा का 13 वर्षीय पुत्र योगेंद्र बृहस्पतिवार शाम तालाब में नहाने गया था। कई घंटे के बाद भी नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे योगेंद्र का शव तालाब में उतराया मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें