फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बोर्ड परीक्षा के टॉपरों का सम्मान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में टॉपर रहे विद्यार्थियों को अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। चुर्क रोड स्थित विलस बैंक्वेट में 28 जून को सुबह 10 बजे से यह कार्यक्रम आयोजित होगा। जिले के पुलिस व प्रशासन के अफसर मेधावियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर उनकी प्रतिभा का सम्मान करेंगे। समारोह में यूपी बोर्ड, सीबीएसई के अलावा आईसीएसई बोर्ड के टॉपर शामिल होंगे।
विज्ञापन

समारोह में सम्मान के साथ मेधावियों को आगे के कॅरियर से जुड़ा मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। इसके लिए अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट वाराणसी के प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार चौरसिया मौजूद रहेंगे। वह कॅरियर संबंधित बच्चों के सवालों का उत्तर देंगे और उनके कॅरियर कर मार्गदर्शन करेंगे। सोन विहार इंफ्रा साल्यूशन इस कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक होंगे। वहीं साईंनाथ होलिस्टिक हास्पिटल हिंदुआरी, अपराजिता ऑटोमोबाइल्स, कीर्तिपाली हास्पिटल एवं इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइसेंज पिपरी रोड, प्रकाश जीनियस इंग्लिश पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज, मोनू होलसेल रॉबर्ट्सगंज, अग्रवाल ऑटो सेल्स रॉबर्ट्सगंज, दिल्ली पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रॉबर्ट्सगंज, श्रीएकेडमी पसहीं कलां रॉबर्ट्सगंज, रघुवीर राम आईटीआई, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल रॉबर्ट्सगंज, गुरुकृपा बुक रोडवेज बस स्टैंड सह प्रायोजक की भूमिका निभाएंगे। इन सभी मेधावियों को अमर उजाला प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित करेगा। अधिक जानकारी पाने के लिए 7985830033, 8707615873 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें