फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार के घर से जेवरात लेकर किशोरी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के घर रह रही एक किशोरी लाखों रुपये का जेवर लेकर फरार हो गई। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। चर्चा है कि शनिवार को वाराणसी एक होटल से पुलिस ने किशोरी को हिरासत में ले लिया। उसी मामले में जिले की पुलिस भी एक युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक मकान में लाखों की चोरी होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से पूछताछ करने के बाद जांच शुरू की तो कहानी कुछ और निकल सामने आई। पुलिस ने बताया कि जिस व्यक्ति के घर चोरी हुई है। उनके यहां एक रिश्तेदार की लड़की रहती है। अचानक किशोरी आलमारी में रखा सोने-चांदी का जेवर लेकर फरार हो गई। किशोरी के मोबाइल का लोकेशन का पता करने पर मालूम चला कि वह वाराणसी के एक होटल में है और राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के मोबाइल पर बात भी कर रही है। उसी के आधार पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने किशोरी जहां रुकी थी बता दिया। पुलिस ने किशोरी को भी जेवरात के साथ हिरासत में ले लिया। किशोरी के परिजन भी पहुंच गए। प्रभारी कोतवाल जय प्रकाश शर्मा ने कहा कि जिस व्यक्ति की चोरी हुई है उसने किशोरी के खिलाफ तहरीर देने से इंकार कर दिया। किशोरी जो जेवरात लेकर गई थी उसे वापस लेकर घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें