फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोसेट स्पर्धा में देवेंद्र की टीम अव्वलपांच कार्यपालक टीमों ने हिस्सा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनटीपीसी विंध्याचल में आयोजित नोसेट प्रतियोगिता में देवेंद्र सिंह अगुवाई वाली टीम अव्वल रही। इसमें पावर प्रोजेक्ट की पांच कार्यपालकों की टीमों ने हिस्सा लेकर विभिन्न विषयों पर प्रस्तुति दी थी।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल ने देवेंद्र सिंह, शशि कांत, नितेश कोठारी एवं अंकित कुमार की ओर से दी गई प्रस्तुति को प्रथम घोषित किया। इस टीम ने डिजिटल पाथवे फॉर एसेट मैनेजमेंट पर उत्कृष्ट प्रस्तुति दी थी। अब यह टीम क्षेत्रीय स्तर की नोसेट प्रतियोगिता में भाग ले सकेगी। एनटीपीसी विंध्याचल में एनटीपीसी ओपेन प्रतियोगिता फॉर कार्यपालक टैलेंट (नोसेट) का आयोजन प्रशासनिक भवन के रामानुजन सभागार में किया गया। इस प्रतियोगिता मेें सामाजिक दूरी का पालन करते हुए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संगठनात्मक नव-प्रवर्तन के लिए प्रत्येक वर्ष कार्यपालक कर्मचारियों के लिए तीन चरणों में किया जाता है ।
कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) मुनीश जौहरी, महाप्रबंधक(एसएससी) विपन कुमार, प्रभारी महाप्रबंधक (प्रचालन) राजीव सूबेदार एवं महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ एवं ईएमडी) एसके मिश्रा ने निर्णायक मंडल के रूप में सभी प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर विजेता टीम की घोषणा की । समापन पर कार्यकारी निदेशक विंध्याचल, मुनीश जौहरी ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) आरके राऊत, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) उत्तम लाल, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) स्नेहाशीष भट्टाचार्या एवं अपर महाप्रबंधक (ईएमडी) अतुल मारखेड़कर ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें