फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हिंडाल्को कॉलोनी में किशोरी का फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के हिंडाल्को कॉलोनी में रविवार की शाम 13 वर्षीय एक किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला। प्रथम दृष्टया आत्महत्या बताया जा रहा है। हालांकि इसके पीछे के कारण का पता नहीं चल सका है। रेणुकूट चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि किशोरी का शव घर में ही पंखे से लटकता मिला है। घटना के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था। जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने किशोरी को पंखे से लटका हुआ देखा, जिसके बाद वे तत्काल उसे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्रीय लोगों ने आशंका जताई कि परिजनों की किसी बात से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया है। पिपरी थाना प्रभारी सत्येद्र राय का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें