फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार आर्यन साहू (15) की मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ जा रहा था। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख हंगामा शुरू कर दिया। इसके चलते मुख्यालय बैढ़न व बरगवां के बीच आठ घंटे आवागमन ठप रही।
विज्ञापन

बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम मोखा निवासी राजेश साहू अपने ससुराल राजासरई गांव गए थे। सुबह दो बच्चों को बाइक से लेकर घर के लिए निकले थे। राजासरई पेट्रोल पंप के पास पीछे से ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक पर पीछे सवार आर्यन साहू (15) ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया।
घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। राजेश ने अपने छोटे बच्चे को किसी तरह बाहर खींच लिया। घटना की जानकारी पर राजेश के ससुराल वाले पहुंच गए और शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। जानकारी बरगवां थाना प्रभारी मो. समीर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। जाम से वाहनों की कतार लग गई। मुआवजे के साथ दोषियों पर कार्रवाई के आश्वासन पर करीब आठ घंटे बाद आवाजाही शुरू हो पाई।
विज्ञापन

बरगवां टीआई मो. समीर ने बताया कि राजासरई मार्ग में ट्रेलर के टक्कर से किशोर की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। लोगों ने सड़क जाम कर रखा था। समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें