फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पुनपुन घाट हाॅल्ट पर 10 जोड़ी ट्रेनों का होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पितृपक्ष में पुनपुन घाट हाल्ट पर सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस समेत 10 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव होगा। धनबाद मंडल से इस संबंध के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालु, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की तरफ से छह सितंबर से 21 सितंबर तक पुनपुन घाट हाल्ट पर ट्रेनों का दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया जा रहा है।
सोनभद्र जिले से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 13349 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 13350 पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस का ठहराव दो मिनट पुनपुन घाट हाल्ट पर किया जाएगा। ट्रेन का ठहराव होने से सोनभद्र के यात्रियों को भी आने जाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा नौ जोड़ी अन्य ट्रेनों का भी यहां ठहराव होगा। छह से 21 सितंबर तक अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर पांच अन्य ट्रेनों का दो मिनट के लिए अस्थायी ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें