फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्नीशियन तीन दिनों से काली पट्टी बांध कर रहे हैं कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से यांत्रिक संवर्ग के संघ सदस्य/ टेक्नीशियन काला फीता बांधकर विभागीय कार्य कर रहे हैं। ओबरा परियोजना में शाखा अध्यक्ष उमेश कुमार कीअध्यक्षता पांच फरवरी से चरणबद्ध आंदोलन चल रहा है। शाखा के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने कहा कि संघ काफी समय से प्रबंधन से वार्ता करके टेक्नीशियन संवर्ग की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास कर रहा था। प्रबंधन द्वारा टेक्नीशियन संवर्ग की समस्याओं पर ध्यान न देने के कारण संघ को आंदोलन करना पड़ा।
विज्ञापन

टेक्नीशियन संवर्ग मिलने वाली सुविधाओं में लगातार कटौती की जा रही है बिजली विभाग कर्मचारी की कमी के बाद नयी भर्ती नहीं की जा रही है। संघ की मांग है कि विभाग में निगमीय कर्मचारियों की भर्ती की जाए, पुरानी पेंशन लागू की जाए, टेक्नीशियन से अवर अभियन्ता के पद पदोन्नति कोटा 40 फीसदी करते 10 वर्ष की बाध्यता समाप्त की जाए तथा उत्पादन निगम मे 8.33 फीसदी कोटे में परीक्षा समाप्त करते हुए वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति की जाए। प्रबंधन को संघ के द्विपक्षीय वार्ता करके टेक्नीशियन संवर्ग की सभी समस्याओं का निदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें