फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राविधिक कर्मचारी संघ ने काला फीता बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
ओबरा में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते प्राविधिक कर्मचारी संघ के लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
ओबरा। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश ने लंबित समस्याओं को लेकर केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्धारित नौ चरणों के आंदोलन के द्वितीय चरण में काला फीता बांधकर अपने कार्य स्थल पर उपस्थित होकर प्रबंधन और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। रविवार को हुए प्रदर्शन में टेक्नीशियन को एक अग्रिम वेतन वृद्धि देकर पूर्व की भांति एक जनवरी 2006 से वेतन का निर्धारण करने की मांग की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने मांग की कि टेक्नीशियन को प्रथम समयबद्ध वेतनमान, अवर अभियंता का द्वितीय समयबद्ध वेतनमान, सहायक अभियंता का और तृतीय समयबद्ध वेतनमान अधिशासी अभियंता का दिया जाए। उत्पादन निगम में भी पीसीएल की भाती टेक्निशियन से अवर अभियंता पद पर पदोन्नति कोटा 25 फीसदी से 40 फीसदी किया जाए। वेतन विसंगति दूर करते हुए वेतन अवर अभियंता के ठीक नीचे का 4200 ग्रेड पे स्केल दिया जाए। प्राविधिक कर्मचारी संघ के द्वितीय चरण आंदोलन जिसमें काला फीता बांधकर यांत्रिक संवर्ग के टैकनीशियन 13 फरवरी तक विरोध जताते हुए कार्य करेंगे। ओबरा शाखा अध्यक्ष उमेश कुमार एवं केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार ने निर्देशित किया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी चरणबद्ध आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें